कोंडागांव: कोंडागांव में फिर दिखा मौसम का रौद्र रूप, बे मौसम बरसात ने साप्ताहिक बाजार सहित स्थानीय व्यापारियों को पहुंचाया नुकसान
आज रविवार की दोपहर कोंडागांव में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ अचानक हुए तेज बारिश ने मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक बाजार सहित स्थानीय व्यापारियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। मौसम के बदलाव से जहां एक तरफ व्यापारियों को नुकसान पहुंचा है तो दूसरी तरफ किसानों के चेहरे में खुशी दिख रही है।