कोंडागांव: बरकई में हुए सड़क हादसे के शिकार ग्रामीण की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
11 मई को मिली जानकारी अनुसार रांधना मार्ग बरकई में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस घटना में कोकोड़ी निवासी 60 वर्षीय लालसाय मरकाम बुरी तरह जख्मी हो गए थे। जिसे फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। वही जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।