कोंडागांव: जिला कार्यालय में स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणामों पर वितरित किया शरबत
11 मई को मिली जानकारी अनुसार जिला स्तर पर विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन पर जिले के स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा जिला कार्यालय में शरबत का वितरण किया गया। सेवारत रोवर - रेंजर ने 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकों का भी अभिवादन करते हुए उन्हें बधाई देते हुए शरबत पिलाया।