बरियारपुर: संवेदक द्वारा सोखता निर्माण हेतु खोदे गए गड्ढे से ग्रामीण नाराज
सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत में हो रहे पंचायत सरकार भवन के संवेदक के द्वारा सोखता निर्माण हेतु विगत 10 दिनों से गड्ढे खोदकर छोड़ देने से ग्रामीण काफी नाराज दिख रहे हैं। ग्रामीण राम उदय कुमार ने बताया कि सोख्ता का गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है और कार्य नहीं किया जा रहा जिससे दुर्घटना होने की आशंका दिख रही है। हम लोगों को डर सता रहा है।