भीलवाड़ा: सिंधी सेन्ट्रल पंचायत की बैठक सम्पन्न, 9 अगस्त को चुनाव होंगे
भीलवाड़ा। सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के आगामी चुनाव सम्पन्न कराने के लिए अध्यक्ष रमेश सभनानी के कार्यालय झूलेलाल कॉलोनी, नाथद्वारा सराय में एक बैठक रखी गई। बैठक में चुनाव संयोजक हेमन दास भोजवानी ने बताया कि मतदाता सूची 18 जुलाई 2026 को हिंदी वर्णमाला में जारी की जाएगी, मतदाता सूची को सिंधी समाज के सभी मंदिरों पर रखा जाएगा।