वारासिवनी: 31 अक्टूबर से लापता संतोष ठाकरे का शव सिकन्द्रा के तालाब से बरामद, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला
ग्राम सिकन्द्रा निवासी संतोष ठाकरे का शव सोमवार देर शाम शिव मंदिर के पीछे स्थित तालाब में मिला। सुबह मामा राजकुमार बाहेश्वर को तालाब किनारे चप्पल मिलने पर एसडीआरएफ ने तलाश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम शव दिखने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है।