पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के पास से कोतवाली थाने की पुलिस ने 13 जुआरी और गेसिंग खेलने वालों को गिरफ्तार किया
कोतवाली थाने की पुलिस ने जुआ और गेसिंग खेलने के मामले में बड़ी कार्यवाई की है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कोतवाली थाने की पुलिस ने पटना जंक्शन के पास से जुआ और गेसिंग खेलने के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।छापेमारी के दौरान कई लोग वहां से भागने में भी सफल रहे।वहीं मौके से एक बाइक, मोबाइल, कैलकुलेटर और रशीद समेत 42 हजार रुपए कैश भी बरामद किया गया है।