पटना ग्रामीण: गोविंद मित्रा रोड से 211 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
मंगलवार की शाम 6 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोविंद मित्रा रोड में बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर कुल 211 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी।