पटना ग्रामीण: बाईपास थाना क्षेत्र में मंडाई पार पोखर के पास मिले शव मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बाईपास थाना क्षेत्र के मंडाई पार पोखर के पास 18 जनवरी को बोरे में बंद एक शव बरामद किया गया था। इस मामले में घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार शाम 7:00 बजे बाईपास थाना अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को मुख्य आरोपी पिंकू पासवान को गिरफ्तार किया गया है।