लालगंज: कठवार गांव में सिंचाई एवं जल संरक्षण विभाग ने चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया, सिरसी नहर को बाणसागर से जोड़ने की उठी मांग
लालगंज के कठवार गांव स्थित बाणसागर मेजा जरगो लिंक नहर परिसर में शुक्रवार दोपहर बाद 1:30 बजे सिंचाई एवं जल संरक्षण विभाग की ओर से चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों ने सिंचाई संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इस दौरान सिरसी नहर को बाणसागर परियोजना से जोड़ने की मांग किसानों ने प्रमुखता से उठाई। अधिकारियों ने कहां मांग को उच्चस्तर पर भेजा जाएगा।