कोईलवर: रामडिहल टोला में चांदी थाने की पुलिस ने अर्धनिर्मित महुआ शराब को किया विनष्ट
चांदी थाना क्षेत्र के रामडिहल टोला में गुप्त सूचना के आधार पर चांदी थाने की पुलिस ने 2000 लीटर अर्ध निर्मित महुआ शराब को विनष्ट किया है। इस आशय की जानकारी देते हुए चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने सोमवार कि देर साम 8:30 जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की रामडिहल टोला में शराब बनाने का धंधा चल रहा है।