नावकोठी: शिक्षक दिवस पर नावकोठी प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित, चकमुजफ्फर में सम्मान समारोह
नावकोठी प्रखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में शनिवार को मनाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चे और शिक्षकों ने मिलकर केक काटकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। चकमुजफ्फर स्कूल में शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।