हथुआ: हथुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 669.4 लीटर देशी शराब बरामद, कार के साथ तस्कर गिरफ्तार
हथुआ थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच के दौरान हथुआ-मीरगंज नहर के पास एक होंडा कार से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। जांच के क्रम में पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें से कुल 669.4 लीटर देशी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने एक आरोपी अमरेन्द्र यादव, पिता संतोष यादव, निवासी मिश्रौली टोला मुसटोली, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया।