🎪🤝
उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 महाकुंभ की तैयारियों को लेकर 'अनुभव की पाठशाला' कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 2016 के सिंहस्थ में तैनात रहे तत्कालीन कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारियों ने मौजूदा अफसरों को भीड़ प्रबंधन, जमीन आवंटन और व्यवस्थाओं से जुड़े अहम टिप्स दिए। कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। पिछले सिंहस्थ के 7 करोड़ श्रद्धालुओं के मुकाबले इस बार 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन अभी से महाकुंभ के मास्टरप्लान पर काम कर रहा है।
#Simhastha2028 #UjjainKumbh #CMMohanYadav #UjjainAdministration #MPGovernment
Ujjain Urban, Ujjain | Jun 28, 2026