जमुई: निमारंग में घरेलू विवाद के चलते भाई, बहन और पिता ने युवक को किया घायल, टाउन थाना में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jun 22, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग में घरेलू विवाद को लेकर भाई-बहनह और पिता ने मोहम्मद समीर की जमकर पिटाई कर दी। जिससे मोहम्मद समीर घायल हो गया। मामले में घायल मोहम्मद समीर के द्वारा रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। उसके बाद सदर अस्पताल में मोहम्मद समीर का इलाज कराया गया है।