जमुई: एकलब्य महाविद्यालय परिसर में वैश्य कल्याण महासभा की बैठक सम्पन्न, 3 अगस्त को विशाल सम्मेलन का ऐलान किया गया
Jamui, Jamui | Jun 22, 2025 रविवार की दोपहर 3 बजे एकलब्य महाविद्यालय परिसर में वैश्य कल्याण महासभा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनोहर प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। तय हुआ कि समाज को संगठित कर एकजुटता का परिचय देना होगा।