जमुई: सतगामा स्थित कार्यालय में पूर्व सैनिकों की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी का हुआ चयन
Jamui, Jamui | Jun 22, 2025 नगर परिषद क्षेत्र के सतगामा स्थित कार्यालय में रविवार की दोपहर 1 बजे पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी दस प्रखंडों के लिए अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए।