वाराणसी में कांवड़ियों को दौड़ाकर पीटा... सरेराह लूटकर निर्वस्त्र कियाः हुकुलगंज में कांवड़ियां गिड़गिड़ाता रहा
वाराणसी के लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अराजकतत्वों ने कांवड़िए के साथ मारपीट की। तीन हमलावरों ने कांवड़िया को सरेराह दौड़ा पीटा, उसका फोन तोड़ दिया और फिर निर्वस्त्र कर उसके पैसे भी लूट लिए। पूरी वारदात को सरेराह अंजाम दिया और कांवड़िया हमलावरों से रहम की गुहार लगाता रहा।