वाराणसी में घर के बाहर खड़ी टैंपो चोरी, रात में खड़ी कर सोने चला गया गया था चालक
वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती पांडेयपुर इलाके में चोरों ने घर के बाहर खड़ी टेंपो पर हाथ साफ कर दिया और चलते बने। चोरी की घटना सीसीफुटेज में कैद हो गई। वाहन स्वामी की सूचना पर लालपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।संकठा नगर कॉलोनी लालपुर इलाके के रहने वाले राहुल सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह द्वारा लालपुर पुलिस को तहरीर दी।