नाग केसर मिश्रित 84 घाट 12 कुंड के जल से विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक
सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कार्यक्रम के पहले विश्वनाथ गली के व्यापारियों का समुह दशाश्वमेध स्थित चित्तरंजन पार्क पर इक्कठा होकर शोभायात्रा के रूप में डमरूओं की गड़गडाहट एंव शंखनाद के साथ सिंह द्वार,विश्वनाथ गली होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा