चांपा: बिर्रा थाना क्षेत्र में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अवैध रेत, ईट, बोल्डर परिवहन पर की छापेमारी, 3 ट्रैक्टर ज़ब्त
जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में अवैध रेत, ईट, बोल्डर की परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम के नेतृत्व में क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेत, ईट, बोल्डर की अवैध परिवहन में संलिप्त 3 ट्रैक्टर को जब्त किया गया और तीनों ट्रैक्टर को बिर्रा थाना के सुपुर्द में रखा गया है।