Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

खबरें अभी तक | मऊ शहर में 40 की रफ्तार पार करते ही कार्रवाई, ओवरस्पीड वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak #मऊ #TrafficPolice #RoadSafety

Maunath Bhanjan, Mau | Jul 24, 2026

MORE NEWS

शिक्षक MLC चुनाव मैदान में उतरेंगे डॉ. राकेश सिंह #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak #TeacherMLC

शिक्षक MLC चुनाव मैदान में उतरेंगे डॉ. राकेश सिंह #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak #TeacherMLC

Maunath Bhanjan, Mau | Jul 24, 2026

खबरें अभी तक | तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम, मऊ शहर में शुरू हुआ विशेष चेकिंग अभियान

खबरें अभी तक | तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम, मऊ शहर में शुरू हुआ विशेष चेकिंग अभियान

Maunath Bhanjan, Mau | Jul 24, 2026

Dumrawn मोड़ पर जलभराव एवं पाइपलाइन रिसाव का निरीक्षण, शीघ्र समाधान न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी

मऊ। आम आदमी पार्टी, जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में सदर विधानसभा मऊ के Dumrawn मोड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले के गंदे पानी तथा जल निगम की पाइपलाइन से हो रहे रिसाव के कारण सड़क पर गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जलभराव के कारण सड़क पर करंट उतरने की आशंका भी बनी हुई है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

निरीक्षण के उपरांत नगर पालिका परिषद मऊ के अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं जल निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा—

«"Dumrawn मोड़ पर जलभराव और जल निगम की पाइपलाइन से लगातार हो रहे रिसाव के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि जलभराव के बीच सड़क पर करंट उतरने की आशंका बनी हुई है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। हमने संबंधित अधिकारियों को तत्काल इस समस्या से अवगत करा दिया है। यदि शीघ्र स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों एवं प्रशासन की होगी।"»

उन्होंने जल निगम से पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत, नगर पालिका से जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा संबंधित विभागों से आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

आज के निरीक्षण कार्यक्रम में संजय राजभर, विशाल कुमार, मनोज राजभर, विशाल पांडेय, अवधेश मौर्य सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Dumrawn मोड़ पर जलभराव एवं पाइपलाइन रिसाव का निरीक्षण, शीघ्र समाधान न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी मऊ। आम आदमी पार्टी, जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में सदर विधानसभा मऊ के Dumrawn मोड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले के गंदे पानी तथा जल निगम की पाइपलाइन से हो रहे रिसाव के कारण सड़क पर गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जलभराव के कारण सड़क पर करंट उतरने की आशंका भी बनी हुई है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। निरीक्षण के उपरांत नगर पालिका परिषद मऊ के अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं जल निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा— «"Dumrawn मोड़ पर जलभराव और जल निगम की पाइपलाइन से लगातार हो रहे रिसाव के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि जलभराव के बीच सड़क पर करंट उतरने की आशंका बनी हुई है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। हमने संबंधित अधिकारियों को तत्काल इस समस्या से अवगत करा दिया है। यदि शीघ्र स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों एवं प्रशासन की होगी।"» उन्होंने जल निगम से पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत, नगर पालिका से जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा संबंधित विभागों से आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। आज के निरीक्षण कार्यक्रम में संजय राजभर, विशाल कुमार, मनोज राजभर, विशाल पांडेय, अवधेश मौर्य सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Maunath Bhanjan, Mau | Jul 24, 2026