जगदलपुर: खड़कघाट में जर्जर पुल को आवागमन के लिए खोला गया, दुर्घटना की आशंका बनी हुई है
शहर के खड़कघाट स्थित पुराने पुल को नए पुलिया का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने रविवार दोपहर 3 बजे इसे आवागमन के लिए खोल दिया जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दरअसल इस पुल में आवागमन शुरू करने से इससे भारी मालवाहक वाहन, भी गुजरने लगे हैं ,इसके अतिरिक्त जेसीबी जैसे वाहन भी इस जर्जर पुल से आवागमन कर रहे हैं ।