जगदलपुर: कृषि महाविद्यालय जगदलपुर में कृषि विभाग ने कृषक सम्मेलन का आयोजन किया, जनप्रतिनिधि व किसान हुए शामिल
राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कृषक सम्मेलन का आयोजन जिले के सातों विकासखंड में कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विकासखंड जगदलपुर के कृषि महाविद्यालय के सभागार भवन के जिलास्तर कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनी राम कश्यप, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष रैतु राम बघेल, जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी व अन्य जनप्रतिनिधि।