जगदलपुर: गीदम रोड में कार और तेज रफ्तार बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार घायल, महारानी अस्पताल में उपचार जारी
शनिवार रात 9:30 बजे जगदलपुर में गीदम रोड में एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई ।जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया।वहां मौजूद लोगों ने घायल युवक को 112 की सहायता से महारानी अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जगदलपुर से गीदम की ओर और बाइक सवार गीदम से जगदलपुर की ओर आ रहा था।