नवाबगंज: बाराबंकी में चालक और सवारों ने कूदकर बचाई जान, चलती कार में लगी भीषण आग
बाराबंकी में एक चलती ऑल्टो कार में बुधवार करीब डेढ़ बजे अचानक भीषण आग लग गई। शहर की ओर आ रही इस कार में आग लगने के बाद चालक और उसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़ी लाइन क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज पर हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।