नवाबगंज: बाराबंकी में जैदपुर रोड से नई बस्ती तक की सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानी, प्रशासन से सुधार की मांग
बाराबंकी के हरख ब्लॉक स्थित रोड से नई बस्ती तक की सड़क जर्जर हालत में है। स्थानीय निवासियों राशिद,भुल्लन,रामकुमार,आशीष,अमरनाथ आदि ने बुधवार करीब डेढ़ बजे बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।निवासियों के अनुसार, इस सड़क पर सुबह से शाम तक स्कूली बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है।