नवाबगंज: धोखाधड़ी कर खाते से लोन निकालने की शिकायत पर साइबर सेल ने पीड़ित के ₹73,201 वापस कराए
बाराबंकी साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने बुधवार करीब 2:20 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम पायनियर चौराहा लखपेड़ाबाग निवासी संजीव खरे पुत्र स्व0 हरीश बहादुर खरे द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध उनके खाते से धोखाधड़ी कर लोन निकाल लेने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया।