नवादा: कोडरमा जंगल से बरामद हुआ दो माह से लापता महिला का कंकाल, नरहट थाना क्षेत्र का मामला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Nawada, Nawada | Sep 11, 2026 नरहट थाना क्षेत्र से करीब दो माह पहले लापता हुई महिला का कंकाल झारखंड के कोडरमा स्थित जंगल से बरामद किया गया है। महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कोडरमा जंगल में शव के अवशेष मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से कंकाल और महिला के कपड़े समेत कुछ सामान बरामद किए हैं।