काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी का भव्य स्वागत।
रफीगंज डाकखाना गली में प्राचीन शिव मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के मुख्य पुजारी डॉ देव कुमार मिश्र का बिनय खत्री के नेतृत्व में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होने कहा कि माता - पिता का सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। माता- पिता के प्रति आस्था रखे। और सही मार्ग अपनाये। बाबा का संदेश सभी निरोग रहे। उन्होने स्तुति सुनाकर लोगो को आस्था के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ मे आये सहयोगी रूपेश पाठक ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री , उतर प्रदेश के मुख्य मंत्री सहित कई गणमान्य लोगो की पूजा- अर्चना कराया है। इस मौके पर बबल सोनी, नागेंद्र शर्मा, बिनय गुप्ता, राणा विवेक सिंह, सत्येंद्र बाबा, डा शिशिर विश्वास,बिटू सिंह, शुभम सिंह, विकी कश्यप, शशि सोनी, अंकित तरूण, संदीप अग्रवाल, उदय गुप्ता, सौरभ भारद्वाज,सुनील सिंह, धीरज खत्री, संतोष गुप्ता, राजन सोनी, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।