जन सुराज नेता को अ+परा+धियों ने मारी चार गो+ली, हालत गंभीर
पटना। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के नेता अनिल यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोतवाली थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।घटना की सूचना पर जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर अस्पताल पहुंचे और घायल नेता का हाल जाना। उन्होंने कहा कि अनिल यादव को चार गोलियां लगी हैं। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी को बताना चाहिए कि अगर यह जंगलराज नहीं है तो क्या है। घटना को लेकर जन सुराज कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
Rafiganj, Aurangabad | Sep 23, 2026