धन्वंतरी देव पर दीप जलाकर मनाया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
रफीगंज (औरंगाबाद)।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय औषधालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. केएन मिश्रा ने धन्वंतरी देव के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन बीएमडी विकास कुमार ने किया।
इस दौरान चिकित्सकों ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक पद्धति और प्राकृतिक चिकित्सा की ओर ध्यान देने की अपील की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में आयुर्वेद कई बीमारियों की रोकथाम और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना जरूरी है। लोगों को प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, बीसीएम सनी कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, डॉ. ए.के. केसरी, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. आकाश रंजन, डाटा ऑपरेटर रंजीत कुमार, निर्भय कुमार, अजहर, नीतीश कुमार, गणेश कुमार, लैब इंचार्ज नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, रविंद्र कुमार, बड़ा बाबू अवधेश कुमार, सुनील कुमार, राघवेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।