चाईबासा: सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रसव गृहों में 24x7 बिजली व्यवस्था और जनरेटर सेट बहाल करने का आदेश
सिविल सर्जन पश्चिमी सिंहभूम डॉ जुझार मांझी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर, मंझारी तथा कुमारडुंगी का निरक्षण किया गया। सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत दूसरी तिमाही और तीसरी तिमाही (ट्राइमेस्टर ) की गर्भवती महिलाओं का प्रसवपूर्व सभी आवश्यक जांच करने का आदेश प्राप्त है ।