चरखारी: ग्राम गुढ़ा में बदमाशों ने किसान के साथ मारपीट कर ₹8 हजार की नकदी और मोबाइल लूटा, पुलिस जांच में जुटी
ग्राम गुढ़ा निवासी किसान ओमप्रकाश रविवार तकरीबन 6 बजे घर से खेत जा रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए किसान की बाइक रोक ली और कनपटी में तमंचा लगाकर मोबाइल व 8 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान के साथ मारपीट की और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।