बीना: ग्राम करमपुर में 6 वर्षीय बच्ची को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Jun 22, 2025 6 वर्षीय छाया पिता नीरज निवासी ग्राम करमपुर थाना खिमलासा को सांप ने डस लिया। बच्ची को परिजन आनन फानन में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया है वही अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बीना थाने को दी। सूचना के बाद बीना थाने से प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह परिहार पहुंच गए। लेकिन बयान नहीं हो सके।