मैहर माता शारदा के प्रांगण सहित समूचे मंदिर परिसर में 17 सितंबर शाम 7:00 बजे से होगा स्वदेशी दीपमाला की रोशनी से रोशन। जिले में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर की संध्या पर विश्व प्रसिद्ध शारदा शक्ति धाम में एक लाख 11 हजार मिट्टी के आशीर्वाद स्वरूप दीपक होंगे प्रज्वलित जिले के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन।