कोरबा। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही कोरबा शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। लगातार करीब 10 दिनों तक बारिश के बाद आज मौसम खुला तो बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर राखी और मिठाई की खरीदारी करने बाजार पहुंचे। शाम होते-होते बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ नजर आई।
राखी की दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की भरमार है। व्यापारी भी इस बार कारोबार को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि लगातार बारिश के कारण राखी व्यापारियों में चिंता बनी हुई है, क्योंकि अगर फिर बारिश हुई तो बाजार प्रभावित हो सकता है। इसके बावजूद मौसम खुलने के बाद व्यापार में तेजी देखने को मिली।
वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। कई दुकानों पर मिठाई खरीदने के लिए लोग कतार में दिखाई दिए। लेकिन इस बार महंगाई का असर मिठाइयों पर भी देखने को मिल रहा है। शक्कर के दाम बढ़ने के कारण मिठाई की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे त्योहार के बीच आम लोगों की जेब पर अतिरिक
Korba, Korba | Aug 27, 2026