CM विष्णु देव साय का कांग्रेस पर निशाना, बोले- जनजाति समाज को वोट बैंक की तरह किया इस्तेमाल
छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर जनजाति समाज को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक जनजाति समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनजाति समाज के विकास और हितों की चिंता की है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में अनुसूचित जनजाति के समुचित विकास के लिए अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अपने लंबे शासनकाल में ऐसा कदम उठा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जनजाति समाज के विकास, अधिकारों और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उनके बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में जनजाति समाज को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बी�
Korba, Korba | Aug 27, 2026