महसी: मुरलीपुरवा से अवैध कच्ची शराब के साथ एक कारोबारी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, की वैधानिक कार्रवाई
खैरीघाट थाने की पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि राकेश सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी मुरलीपुरवा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल पिंटू यादव, संतोष चौधरी, आशीष पांडे ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी के पास से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।