महसी: जुम्मे की नमाज को लेकर हरदी थाने की पुलिस रही हाई अलर्ट, मस्जिदों के बाहर रहा पुलिस का पहरा, संदिग्ध लोगों पर रही नज़र।
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जुम्मे की नमाज एवं चुनाव आचार संहिता को लेकर पुलिस हाई अलर्ट रही। हरदी थाना क्षेत्र के मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। आने जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर रही। पुलिस ने बताया कि आसामाजिक तत्व किसी भी प्रकार का व्यवधान न खड़ा कर सके। इसके लिए पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है।