महसी: ढकिया से गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।।
खैरीघाट थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि राइस पुत्र सज्जाद अली, अरवी पुत्र सज्जाद अली निवासी जाफर पुरवा को उप निरीक्षक बेचन प्रसाद, कांस्टेबल पिंटू यादव, अभिषेक मौर्य ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।