महसी: राजी चौराहा - रामगांव मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 3 बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजी चौराहा - रामगांव मार्ग पर गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर राहत बचाव का कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही में जुट गई।