महसी: रमवापुर कला से चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को रामगांव थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
रामगांव थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि फखरुद्दीन को उप निरीक्षक संजीव कुमार द्विवेदी व कांस्टेबल सूरज गौड़ ने गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन, एक घड़ी, एक जोड़ी पायल, चार बुंदे व ₹2500 नकद बरामद किए।