महसी: कोलैला से आदमखोर भेड़िया को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, एक मासूम की हुई थी मौत
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिसैया चूड़ामणि के कोलैला से वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक आदमखोर भेड़िया को पिंजरे में कैद कर लिया, जिससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों से भेड़िया इलाके में उत्पात मचा रहा था। बीते दिनों एक मासूम की मौत भी हुई थी।