समस्तीपुर जिले में शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन से पटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 लीटर शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के दक्षिणी धमौन निवासी गोदल कुमार और नितेश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद थाना पुलिस ने मौके से शराब बरामद करते हुए दोनों को हिरासत में लिया।