♿ दिव्यांगजनों को मिली मोटर चालित ट्राई साइकिल 🛵
संबल योजना के तहत समाहरणालय परिसर में पात्र दिव्यांगजनों के बीच मोटर चालित ट्राई साइकिल का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम में माननीय सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन एवं जिला पदाधिकारी, गोपालगंज श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में लाभुकों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई।
🔹 आवागमन में सुविधा
🔹 शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों तक बेहतर पहुंच
🔹 दैनिक गतिविधियों में गतिशीलता
🔹 दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में पहल
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, प्रभारी सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा पात्र दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। 🤝
#संबलयोजना #दिव्यांगजनसशक्तिकरण #दिव्यांगजन #MotorizedTricycle #Gopalganj #गोपालगंज #जिलाप्रशासनगोपालगंज #सशक्तदिव्यांग #आत्मनिर्भरभारत #समावेशीसमाज #SocialJustice