जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश
सिंगरौली। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
नगर निगम प्रशासन ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम लगातार प्रतिबद्ध है तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।