मुगलसराय: दुल्हीपुर में क्रिकेट मैच विवाद ने पकड़ा राजनीतिक रंग, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मुगलसराय के दुल्हीपुर क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में एक युवक के घायल होने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। आरोप है कि मारपीट में चौहान समाज के युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। आज गुरुवार दोपहर 12 बजे को ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने एसपी चंदौली से मिलकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।