हरसूद: ग्राम रजूर और मझौंडी के बीच मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, दो लोगों की मौत
Harsud, Khandwa | Aug 31, 2026 सोमवार दोपहर खंडवा मार्ग पर ग्राम राजुर एवं मझौंडी के बीच में मोटरसाइकिलों में जोरदार भिड़ंत होने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का सोमवार शाम को सिविल अस्पताल हरसूद में पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के नाम जितेंद्र पिता अर्जुन निवासी खामला एवं शिवराम पिता बालाराम निवासी दगडकोट बताए गए हैं।