जांजगीर: जिले में धान खरीदी केंद्रों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए दिए गए निर्देश
जांजगीर चांपा जिले में आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने केंद्रों में बारदाना, तौल कांटा, नमी मापक यंत्र सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित होनी चाहिए,।